Uttarakhand: यहां गेबलिंग गिरोह का भंडाफोड़, 10 महिलाओं समेत 40 गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। जिले की ऋषिकेश कोतवाली की पुलिस ने एक गेबलिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक होटल में अवैध रूप से कैसीनो चला रहे थे और वहां दारू पार्टी भी कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक पार्षद व 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी महिलाओं को दिल्ली समेत अन्य जगहों से बुलाया गया था और उनसे बार डांस कराया जा रहा था। इसके साथ ही उनसे मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराए जाने की भी बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में कोटद्वार, टिहरी, दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद और नोएडा समेत अन्य जगहों से आए लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल होटल का मालिक फरार चल रहा है।

चौकी से 200 मीटर दूर चल रहा था खेल, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खेल पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर चलने की बात सामने आई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा समेत चौकी में तैनात सभी 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास 3,356 कैसिनो क्वाइन, ताश की 26 गड्डी, ₹1.37 लाख से ज्यादा नगद और अलग-अलग ब्रांड्स की शराब की बोतलें मिली हैं।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री के भाई की बिजली कटी, बकाया बिल अदा ना करने पर हुई कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। बकाया विद्युत बिलों की वसूली पर सख्ती करते हुए यूपीसीएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या के गोदाम का बिजली…

    अधिवक्ताओं ने गोविंद पर जताया भरोसा,बंपर वोटों से हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर की जीत दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव में अधिवक्ताओं ने एक बार फिर गोविंद सिंह बिष्ट पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद पर उन्हें बंपर फोटो से विजयी बनाया…