उत्तराखंड : मजबूर युवती को देह व्यापार में धकेला, दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज

Spread the News

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रोजगार की तलाश में भटक रही एक युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उसे देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी, लेकिन दो साल पहले नौकरी की तलाश में उसने रिश्तेदारों का घर छोड़ दिया और किच्छा आ गई। यहां रेलवे फाटक पर उसकी मुलाकात संजय सैनिक कॉलोनी निवासी छाया पत्नी बंडिया से हुई। छाया ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर में रख लिया। युवती का आरोप है कि छाया ने उसकी लाचारी का फायदा उठाया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया गया, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई। इसी दौरान छाया के घर पर युवती की मुलाकात रुद्रपुर निवासी सेजल गुप्ता से हुई। सेजल ने उसे अपने विश्वास में लेकर अपने घर ले गई और वहां भी उससे देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। लगातार शोषण से तंग आकर युवती ने हिम्मत जुटाई और किच्छा पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…