उत्तराखंड:-मासूम को खींच ले गया गुलदार, घर में मचा कोहराम…..

Spread the News

उत्तराखंड। पहाड़ों में बढ़ते तेंदुए के आतंक के बीच मानव वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। इस बार कोटद्वार में पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में गुलदार के हमले में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग आठ बजे जितेंद्र रावत की चार वर्षीय पुत्री पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ मासूम को घसीटता हुआ ले गया। तेंदुए के हमले से परिवार में हो हल्ला मच गया। गांव में तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही सभी बच्ची की तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का शव बरामद हो गया मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Posts

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…