उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

Spread the News

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तय समय ठीक 11 बजे 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में 88 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं 12वीं में 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुईं। उत्तराखंड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

हाई स्कूल में बागेश्वर के कमल ने किया टॉप 

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। कमल 500 में 496 नंबर लाकर अव्वल रहे हैं। 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 495 कुल 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

इंटर में देहरादून की अनुष्का टॉपर

 इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। 

 

 

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…