उत्तराखंड: लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की बड़ी सफलता

Spread the News

देहरादून। देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई  को अंजाम दिया है। देर रात ANTF की टीम ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बड़े ड्रग तस्कर को 54 लाख की स्मैक और नगद रकम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष सिंघल पुत्र स्व. गिरधारी लाल सिंघल निवासी मकान नंबर 62 सी, रेस कोर्स नई बस्ती, देहरादून के रूप में हुई है। वह पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है और पहले भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है। इस बार वह बरेली (उत्तर प्रदेश) से 163 ग्राम स्मैक लेकर देहरादून आया था। टीम ने उसके पास से 63,490 रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जो उसने स्मैक की बिक्री से कमाए थे। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर के युवाओं में सप्लाई करता था। उसका नेटवर्क बरेली से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस दिशा में जांच जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी भुल्लर ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे घातक अपराध में शामिल न हों। साथ ही, नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आमजन से निकटतम पुलिस थाने या एसटीएफ से संपर्क करने की अपील की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में नशा फैलाने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता एसटीएफ से इन नंबरों पर संपर्क कर सकती है: 0135-2656202, 9412029536। एसटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी की संयुक्त टीम में निरीक्षक विपिन बहुगुणा, एसआई प्रवीण पुंडीर, एलएसआई भावना कर्णवाल सहित कुल 10 सदस्य शामिल थे, जिनकी सतर्कता और तत्परता से यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…