उत्तराखंड: रिश्वत लेते उप कोषाधिकारी गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। घूसखोर कर्मियों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को देहरादून की विजिलेंस टीम ने उप कोषाधिकारी सतपुली कौशल कुमार को 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सतपुली नगर पंचायत में एक सफाई ठेकेदार की ओर से विजिलेंस में शिकायत की गई कि उसने नगर पंचायत सतपुली में सफाई कर्मिंयों की तैनाती का ठेका लिया है। जिसका बिल पास करने के एवज में उप कोषाधिकारी द्वारा बिल का एक प्रतिशत की रकम कमीशन के तौर पर मांगी जा रही है। विजिलेंस की जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद सीओ विजिलेंस की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने सतपुली के वार्ड 2 में किराए के घर में रह रहे उप कोषाधिकारी कौशल कुमार को आठ हजार की रितरिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…