उत्तराखंड: आपसी विवाद के बाद फंदे से झूली एक बहन, घर में मचा कोहराम……

Spread the News

रामनगर। पीरूमदारा के टांडा मल्लू गांव में दो बहनों के बीच हुए झगड़े के बाद एक ने चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

टांडा मल्लू निवासी मोहम्मद तामिल सांप पकड़ने का काम करते हैं। तामिल के अनुसार रविवार की दोपहर वह घर के प्रथम तल में थे।घर के सेकंड फ्लोर पर उनकी 19 वर्षीय बेटी शहनाज व दूसरी बेटी मौजूद थी। बताया कि दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते गुस्से में आकर अपना आपा खो बैठी शहनाज ने तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर झूल गई।जब परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंन शहनाज को फंदे से लटकता हुआ पाया। परिजन आनन-फानन उसे रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीए की छात्रा शहनाज़ की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…