उत्तराखंड। युवती संग ट्रेन के आगे कूदे तीन बच्चों के पिता की मौत, युवती गंभीर…….

Spread the News

रुड़की। शहर के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग दी। इसमें युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया, हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर शाम रहीमपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा होने और पास ही एक युवती के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। साथ ही युवती को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के बताया कि मृतक युवक की पहचान परवेज (30) निवासी किशनपुर जमालपुर के रूप में हुई है। बताया कि युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। युवक पिछले दो साल पहले किशनपुर जमालपुर गांव में आ गया था और यहीं पर मकान बनाकर रह रहा था। युवती भी इसी गांव की रहने वाली है। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवती का रिश्ता तय हो गया था और उसकी शादी होने वाली थी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…