ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया यूपीसीएल कर्मी…… 

Spread the News

हल्द्वानी। लालडांठ रोड पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने गया यूपीसीएल कर्मी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन में ठेकेदार के अधीन काम करने वाला लाइनमैन सूरज शनिवार की सुबह कंप्लेंट पर तल्ली बमौरी के अमरावती कालोनी में काम करने गया था। बताया कि लाइनमैन ने गलत फीडर का शटडाउन लिया था। दरअसल उसे टाउन-2 फीडर का शडडाउन लेना था लेकिन उसने काठगोदाम बिजलीघर से जुड़े मुखानी फीडर का ले लिया। यही कारण रहा कि काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। प्रथम दृष्टया उसे 11 हजार वोल्ट का करंट लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। ईई ने बताया कि एसडीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। लाइनमैन की हालत में सुधार है।

  • Related Posts

    इंडियन गैस ने जारी किया होम डिलीवरी वितरण रोस्टर, जाने कब और कहां बंटेंगे गैस सिलिंडर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा गैस के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर इंडियन गैस की आपूर्ति की जाएगी। देखें…

    9 वर्षीय बालिका से दरिंदगी का प्रयास, बालिका के शोर मचाने पर भागा हैवान……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर के राजपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बालिका के पिता ने पुलिस को…