अनोखी प्रेम कहानी, तीन बच्चों की मां ने नाबालिग से रचाई तीसरी शादी

Spread the News

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने न सिर्फ उम्र और धर्म की सीमाओं को तोड़ा, बल्कि सामाजिक नियमों को भी चुनौती दी। यहां तीन बच्चों की मां और शादीशुदा मुस्लिम महिला शबनम को 17 साल के हिंदू नाबालिग युवक शिवा से प्यार हो गया। दोनों ने न केवल शादी कर ली, बल्कि स्थानीय पंचायत ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। अब शबनम ने धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया है और यह जोड़ा अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी नहीं चाहता।

यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय शिवा रोज सुबह टहलने निकलता था, जहां उसकी मुलाकात मोहल्ले की शबनम से हुई। शबनम तीन बेटियों की मां है और पहले से शादीशुदा थी। मॉर्निंग वॉक के दौरान शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में उम्र का बड़ा अंतर और धर्म का फासला होने के बावजूद दोनों अडिग रहे।

जब यह खबर दोनों के परिवारों तक पहुंची, तो हंगामा मच गया। मामला पंचायत के सामने आया, जहां चौंकाने वाला फैसला सुनाया गया। पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें साथ रहने की सहमति दे दी। शादी के बाद शबनम ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम शिवानी रख लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिवा और शिवानी कहते नजर आए, “हमने अपनी मर्जी से शादी की है और खुश हैं। कोई हमारी जिंदगी में दखल न दे।”

हालांकि, शबनम (अब शिवानी) के पहले पति तौफीक ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया। तौफीक, जिससे शबनम की तीन बेटियां हैं, ने कहा, “उसने मेरे भरोसे को तोड़ा और धोखा दिया। खुदा उसे माफ नहीं करेगा। मैं अपनी बेटियों को उसकी परछाई से भी दूर रखूंगा।” तौफीक ने यह भी खुलासा किया कि यह शबनम की तीसरी शादी है। इससे पहले भी उसका एक निकाह हो चुका था, जो किसी अज्ञात कारण से टूट गया था।

यह अनोखा मामला अब अमरोहा में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस प्रेम कहानी को लेकर हैरान हैं और इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…