445 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशों पर होली पर्व में सघन चैकिंग के चलते नशे के तस्करों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में एसओजी और पुलिस ने दो लाख रुपए की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत होली पर्व पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के दिशा निर्देशन नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी  के पर्यवेक्षण प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स UK 18R-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम अफीम अनुराग कश्यप निवासी ढकिया उधमसिंह नगर से लेकर आए हैं। अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में भी जांच जारी है। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर, बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर है।

पुलिस टीम में

● उ0नि0 संजीत राठौर एसओजी प्रभारी

● उ0नि0 दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंडी

● अपर उ0नि0 मानसिंह

● हे0 का0 ललित श्रीवास्तव SOG

● का0 संतोष बिष्ट SOG

● का0 प्रकाश बड़ाल हल्द्वानी कोतवाली शामिल रहे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…