उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत……

Spread the News

हरिद्वार। जहां एक और बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है वहीं दूसरी और उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ता मिजाज खतरनाक साबित हो रहा है। लक्सर क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवक का अंतिम संस्कार परिजनों ने बिना कानूनी औपचारिकताओं के ही कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई। इस दौरान आसमान में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली की गूंज लगातार सुनाई देती रही। इसी बीच कोतवाली लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत मुटकाबाद गांव निवासी 45 वर्षीय भोली देवी खेतों में कार्य कर रही थीं। वर्षा तेज होने पर वह निकटवर्ती एक आम के वृक्ष के नीचे जा बैठीं।उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली वहीं गिर पड़ी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसी प्रकार की एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र के ही जैनपुर गांव में सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक शाहबाज खेत में काम कर रहा था। वर्षा और बिजली की चपेट में आने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे तथा शाहबाज के शव को खेत से गांव ले आए। स्वजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने महिला भोली देवी के शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…