Uttrakhand board: परीक्षा के दौरान फिर पकड़ी गई दो फर्जी अभ्यर्थी…

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बार – बार पकड़े जा रहे मामलों से परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी में राजकीय इंटर काॅलेज सलेमपुर केंद्र पर आठ फर्जी अभ्यर्थी के पकड़े जाने के मामले के कुछ समय बाद ही अब बहादराबाद ब्लाॅक के ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो ऐसे मामले पकड़ में आए हैं।

आनन-फानन विभागीय टीम ने उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है।

शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के पश्चात कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे। इस दौरान व्यक्तिगत परीक्षा दे रही दो बालिकाओं पर शक होने पर उनके प्रवेश पत्र देखे गए तब पता चला कि वह फर्जी हैं। जिस पर उत्तर पुस्तिका को सील किया गया। पता चला कि जिन दो परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी जा रही थी वह वर्णिका लालयान इंटर काॅलेज हददीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सीबीएसई ने 10 वीं का परिणाम किया घोषित, देवभूमि एकेडमी में छात्राओं ने मारी बाजी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सीबीएसई 10 वीं में देवभूमि एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा मोनिका रावत ने 96%…

    सीबीएसई ने 10वीं का परिणाम किया घोषित,सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सीबीएसई ने आज बुधवार को 10वीं का परिणाम घोषित किया, जिसमें सत्र 2026-27 में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 26 विद्यार्थियों ने…