तेज रफ्तार डंपर ने फिर ली एक जान, युवती गंभीर…..

Spread the News

हल्द्वानी। सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे डंपर ने आज फिर एक परिवार से उसके घर के चिराग को छीन लिया। लालकुआं – हल्द्वानी हाईवे पर अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के निकट डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के शनिवार की सुबह हिम्मतपुर निवासी कार्तिक कांडपाल उम्र 30 वर्ष पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल स्कूटी पर गांव की ही युवती नेहा को साथ ले हल्दूचौड़ की ओर निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही स्कूटी हाइवे पर पहुंची तो डंपर से पास लेने के दौरान स्कूटी स्कूटी अनियंत्रित हो कर डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नेहा भी गंभीर घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…