चोरी की बाईकों के साथ गौलापार और बनभूलपुरा के दो अभियुक्त गिरफ्तार….

हल्द्वानी। जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 18.04.2026 को प्राप्त शिकायतों के आधार पर *FIR संख्या 130/26 व 131/26 धारा 303(2) BNS* पंजीकृत की गई। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की

पुलिस टीम द्वारा मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों योगेश कार्की(33) उर्फ आयुष पुत्र देवेन्द्र सिंह कार्की निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम और विनय राणा(28) पुत्र भुवन सिंह राणा निवासी देवखेड़ा, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की बाइक TVS स्पोर्ट (UK04H 0948), हीरो स्प्लेंडर (UK04Z 8184) बरामद की।

उक्त प्रकरण में *धारा 317(2), 3(1) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…