यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं, हल्द्वानी के बाद अब रुद्रपुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज……

Spread the News

रुद्रपुर। यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुमाऊनी संस्कृति, देवी देवताओं और महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के मुखानी थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब रुद्रपुर कोतवाली में भी ज्योति के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

किच्छा रोड निवासी ममता त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि वह उत्तराखंड राज्य की स्थानीय संस्कृति और देवी देवताओं पर आस्था रखती है। सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे विभिन्न वीडियो के माध्यम से जानकारी में आया कि ज्योति अधिकारी निवासी हरिपुर लालमणी, किशनपुर घुडदौडा हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दराती को लहराते हुए राज्य की महिलाओं, संस्कृति और देवी देवताओं के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर अपने इस कथन और कृत्य से उन्होंने देवी देवताओं का घोर अपमान किया है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि ज्योति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में होली पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर सुरक्षित,…

    होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद…