
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेसजनों के साथ नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अंकिता को न्याय दिलाने की पुरज़ोर मांग की।
सुमित हृदयेश ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला केवल अंकिता के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने पूरे प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारी यह आवाज़ बुलंद रहती रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, अवध बिहारी शर्मा, दीप पाठक, बहादुर सिंह बिष्ट, जया कर्नाटक, भगवती जोशी, चम्पा चिलवल, राधा आर्य, रवि जोशी, मयंक भट्ट, सुहैल अहमद सिद्दीकी, सतनाम सिंह, मलय बिष्ट, जीवन कार्की सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।











