तेंदुए के हमले में मारी गई महिला के परिजनो को मिले 10 लाख मुआवजा और एक को नौकरी, हरीश पनेरू……. 

Spread the News

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकास खण्ड के तल्ली दिनी में 35 वर्षीय हेमा बर्गली पत्नी गोपाल बर्गली को तेंदुए द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु, उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, डीएफओ आकाश गंगवार, ममता चन्द्रा सहित गांव क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।

घटना पर नाराजगी जताते हुए हरीश पनेरु ने कहा कि कई दिनों से डीएफओ, मुख्य वन संरक्षक तथा सरकार को बताया जा रहा था कि क्षेत्र में आए दिन तेंदुए की दस्तक बढ़ती जा रही है। कहा कि चार दिन पूर्व स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल में मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में धरना भी दिया गया था लेकिन वन विभाग की नींद नहीं खुली। इसी का परिणाम है कि आज एक महिला तेंदुए का निवाला बन गई और उसके छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। उन्होंने विभाग से मृतका के परिवार को 10 लाख का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। पनेरु ने कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह स्थानीय जनता के साथ मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    ओखलकांडा में खाई में गिरा कैंटर,चालक की मौत, तीन घायल….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कृषि उपकरण लेकर आ रहा कैंटर ओखलकांडा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई,…

    नीति घाटी में कुदरत का कहर! सैलाब में बहा नया वैली ब्रिज, BRO का वाहन भी समाया…..

    Spread the News

    Spread the Newsभारत-चीन सीमा के करीब तबाही से मचा हड़कंप, BRO कर्मचारी लापता; दो सिविल पिकअप बहने की भी आशंका चमोली। भारत-चीन सीमा से लगे नीति घाटी में सोमवार को…