उत्तराखंड: सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई, तीन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित…..

हरिद्वार। सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही करते हुए मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में लापरवाही और अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मृतक के बैंक खाते में मनरेगा की मजदूरी ट्रांसफर करने और पीएम आवास योजना के फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी पाए जाने पर तीन ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

ग्राम पंचायत गढ़ और आन्नेकी में मनरेगा के तहत कार्य दर्शाकर मृतक व्यक्ति के खाते में मजदूरी की राशि जमा की गई थी। इस गड़बड़ी की जांच के बाद जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र सैनी और प्रमोद सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों अधिकारियों को ग्राम पंचायतों से हटाकर ब्लॉक मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।

वहीं, ब्लॉक भगवानपुर के इब्राहिमपुर मसाही में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के फोटो मानकों के अनुसार पोर्टल पर अपलोड न करने के मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विनय प्रताप की एक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोक दी गई है। यह लापरवाही ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक केएन तिवारी की जांच में सामने आई, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया।

परियोजना निदेशक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि मनरेगा और पीएमएवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी से योजना संचालन में पारदर्शिता और नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…