तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी….

Spread the News

गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, टीलामोड़ थानक्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियों, जिनकी उम्र 16 वर्ष, 14 वर्ष और 12 वर्ष, ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला देर रात करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार तीनों बहने पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…