बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन मेडिकल बंद

Spread the News

हल्द्वानी। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में तीन मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उनके सेल-पर्चेज को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर्स के अभिलेखों में गड़बड़ियां मिली हैं। अभी तक तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई है और अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम की छापेमारी से इलाके के अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया है। औषधि विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अनियमितता मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…