उत्तराखंड हल्द्वानी: परीक्षा के बीच छात्र का प्रश्नपत्र लेकर भागा युवक, मचा हड़कंप

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्न पत्र लेकर प्राध्यापकों और कॉलेज के गार्डों को चकमा देकर कॉलेज परिसर से बाहर भाग गया। अचानक हुई घटना से कॉलेज प्रशासन भी हक्का-बक्का रह गया। दरअसल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में भी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं हुईं। सुबह 9 से 12 बजे के बीच बीए द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। कक्षा संख्या 20 में परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद बाहरी युवक अचानक परीक्षा कक्ष में घुसा और परीक्षा दे रहे छात्र के प्रश्नपत्र पर झपट्टा मारकर बाहर भाग गया। इस बीच परीक्षा ड्यूटी में लगे प्राध्यापक पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। कॉलेज गेट के पास खड़े गार्डों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घटना से अन्य परीक्षार्थी भी सहम गए। घटना से परीक्षा कक्ष में अफरातफरी का माहौल रहा। प्राध्यापकों ने प्राचार्य को इस संबंध में जानकारी दी। कुछ देर बाद परीक्षा दे रहे छात्र को दूसरा प्रश्नपत्र दिया गया। तब जाकर वह परीक्षा दे पाया।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…