उत्तराखंड हल्द्वानी: टांडा जंगल में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। टांडा जंगल में भोगेन्द्र सिंह चौहान की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार देर शाम यह बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को 11 जून को टांडा जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। छानबीन के बाद शव की पहचान रुद्रपुर निवासी भोगेन्द्र सिंह चौहान के रूप में की गई। सिर पर गहरे जख्म के चलते हत्या की आशंका जताई गई और 13 जून को मृतक के पुत्र करन चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

जांच में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 16 जून को पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों हत्यारोपियों बालम सिंह बिष्ट, हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को जुतियालखत्ता टांडा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने कबूल किया कि मृतक से उसका पैसों का पुराना विवाद था। पैसे न लौटाने की नीयत से उसने अपने दो साथियों को लालच देकर इस साजिश को अंजाम दिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार सहित कोतवाली हल्द्वानी की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…