हल्द्वानी: अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा…..

Spread the News

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिस पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने संबंधित विभाग को चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

एडीएम विवेक राय ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…