खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर, इस हॉस्पिटल का कटा चालान…..

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, इस बार नगर निगम ने इस अस्पताल का ₹2000 का चालान काटा है। नगर निगम ने शुक्रवार को ये कार्रवाई खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर की है।

जानकारी के मुताबिक, किसी ने नगर निगम प्रशासन को सूचना दी कि चंदन हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा है। इस पर निगम की टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच की तो हॉस्पिटल के नजदीक एक बैग में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। इस बैग में फेंकी गई सिरिंज पाई गईं। इस पर नगर निगम ने ये कार्रवाई की।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…