बेटे के गंभीर अपराध में फंसने का डर दिखा, 6 लाख की ठगी…..

Spread the News

हरिद्वार जिले के रुड़की में साइबर अपराध का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पिता को बेटे की घबराई आवाज सुनाई, फिर दुष्कर्म और हत्या के आरोप का डर दिखा पिता से छह लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गुम्मावाला गांव निवासी योगेश कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी को वह अपने एक मित्र को लेकर जौलीग्रांट अस्पताल गया था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले ने पहले उसके बेटे प्रतीक सैनी की घबराई हुई आवाज सुनाई और फिर आरोप लगाया कि प्रतीक और उसके दोस्तों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। ठग ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि मृतका के पिता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और यदि तत्काल पैसे नहीं दिए गए तो बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान ठगों ने पीड़ित को बेटे से संपर्क न करने की चेतावनी भी दी। डर और घबराहट में योगेश कुमार ने ठगों के झांसे में आकर अपने परिचितों से उधार लेकर विभिन्न खातों में कुल मिलाकर लगभग छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब उसने अपनी बेटी से संपर्क किया तो पता चला कि उसका बेटा प्रतीक सुरक्षित है और घर पर ही मौजूद है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…