चोरों की पुलिस को चुनौती, कुसुमखेड़ा में ज्वेलर्स की दुकान से डेढ़ करोड़ के जेवरात पर हाथ साफ…….

Spread the News

हल्द्वानी। यहां चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कुसुमखेड़ा चौराहा स्थित राधिका ज्वेलर्स से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है। रविवार को जब दुकान स्वामी द्वारा दुकान खोली गई तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दुकान स्वामी रजत शर्मा दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को अवकाश के चलते दुकान बंद रही। आज रविवार को जब सुबह दुकान खुली तो चोरी का पता चला। चोर दुकान में गैस कटर आदि समान छोड़ लगभग 25 किलो चांदी के साथ सोने के आभूषण व कैश लेकर चंपत हो गए। दुकान के निकट ही रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम लेकर चोर दुकान से निकलते दिखाई दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के दौरान चार से पांच लोग सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं।

ज्वेलर्स की दुकान के बगल में किराए की दुकान लेकर दिया घटना को अंजाम। 

लोगों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व राधिका ज्वेलर्स से सटी हुई दुकान को कुछ लोगों ने किराए पर लिया था। कुछ दिन से इस दुकान में वह लोग काउंटर आदि बनाने का कार्य कर रहे थे। दुकान स्वामी गौरव सिंह ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी निवासी जनक राज जोशी को दुकान किराए पर दी थी। बताया कि उन्होंने यह दुकान रेडीमेड गारमेंट्स के लिए किराए पर ली थी और किराया भी समय पर दे दिया था। गौरव ने बताया कि आधार कार्ड व अन्य कागज मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि जब दुकान में हम माल भरेंगे तो आपको सारे कागज उपलब्ध करा देंगे।

चोरों ने फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ दिया घटना को अंजाम

चोरों ने सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर मिले गैस कटर व टूटी दीवार को देखकर लगता है कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के बाद वारदात की है। ज्वेलर्स से सटी दुकान को किराए पर लेना और कोई कागजात न देने से पता चलता है कि किस नियत से दुकान किराए पर ली गई थी। चोरों ने बगल की दुकान से दीवार तोड़ सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरों द्वारा दुकान की तिजोरी को भी काटे जाने का प्रयास किया गया लेकिन वह असफल रहे।

रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच साक्ष जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…