हल्द्वानी: शारदा मार्केट में बनाई जा रही दुकानों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, दुकानें तोड़े जाने का कार्य शुरू…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बीचों बीच शारदा मार्केट में बनाई गई दुकानों का मामला गरमाने के बाद, प्राधिकरण और प्रशासन ने बिना अनुमति बनाई जा रही दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। पूर्व में पार्षद रवि जोशी द्वारा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाए जाने पर प्रमुख समाचार पत्रों में बिना अनुमति बनाई जा रही 77 दुकानों का मुद्दा उछाला गया था, जिसके बाद प्राधिकरण ने दुकानों के निर्माण पर रोक लगा दी थी।

जानकारी के अनुसार यहां पर 77 दुकानों का निर्माण हो रहा था, तथा एक दुकान की कीमत लगभग 90 लाख रूपये रखी गई थी।

अब प्राधिकरण और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी देख- रेख में दुकानों को तोड़े जाने का कार्य शुरू कराया।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…