क्षतिग्रस्त चोरगलिया मार्ग के निर्माण की मांग गरमाई, ग्रामीणों ने की महापंचायत

Spread the News

हल्द्वानी। छह माह से गौलापुल और रेलवे क्रॉसिंग के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग के जल्द निर्माण की मांग को लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त मार्ग के निकट ही महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने क्षतिग्रस्त मार्ग के जल्द निर्माण किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सचिन कुमार के 15 मार्च तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

अर्जुन बिष्ट ने कहा कि यदि 15 मार्च तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो 20 मार्च से पुनः ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रशासक ग्राम सभा गौलापार लीला बिष्ट, हीरा सिंह, नीरज रेक्वाल, मनोज रावत, गोपाल गंगोला, भगवान सिंह चुफाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…