ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका, हायर सेंटर रेफर किया गया।

Spread the News

चंपावत। टनकपुर में लावारिस पशुओं का आतंक  बढ़ गया है। नगर के व्यस्ततम राजाराम चौराहे पर मां पूर्णागिरि मेले में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को सांड़ ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मांग पूर्णागिरि मेले में जाने के लिए नगर से रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान हर चौराहे पर तैनात किए गए हैं। बुधवार को नगर के राजाराम चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान धीरज विश्वकर्मा (38) पुत्र लीलाधर निवासी भैरवा वार्ड एक होमगार्ड के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस बीच अचानक सांड़ ने धीरज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। सांड़ के हमले में धीरज के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल यातायात पुलिस कर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एसआई भुवन गड़कोटी समेत अनेक पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

  • Related Posts

    शर्मनाक: कलयुगी बाप बना दरिंदा,सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsउधमसिंहनगर। जिले के सितारगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले बाप पर बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को…

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…