उत्तराखंड हल्द्वानी: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की छत, दो मजदूर घायल। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में कटघरिया रोड स्थित नंदपुर गांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। हुआ यूं कि यहां निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का लिंटर डाले जाने का कार्य चल रहा था की कॉम्पलेक्स की शटरिंग भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स में लिंटर डाले जाने का कार्य चल रहा था, तभी कार्य कर रहे मजदूरों को शटरिंग के कमजोर होने का आभास हुआ। दो मजदूर शटरिंग देखने के लिए पहुंचे तभी भरभराकर शटरिंग सहित लिंटर गिर पड़ा और दो मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

 

घटना पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है। निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई प्राधिकरण के स्तर से की जाएगी। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के लिए निर्माण कार्य में लापरवाही और नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है। हादसे के बाद प्राधिकरण की भूमिका और निरीक्षण व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण से पहले सभी मानकों की जांच और निगरानी सही ढंग से होती, तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। फिलहाल घायल मजदूरों का उपचार चल रहा है और पुलिस-प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…