लापता सुनार दिल्ली से बरामद, सोने के दाम बढ़ाने पर नुकसान के डर से हुआ था गायब…..

Spread the News

हल्द्वानी। आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गायब हुए सुनार को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मुखानी थाना लेकर पहुंची। थाने में सुनार पर आरोप लगाने वालों के साथ उसकी वार्ता कराई गई। सुनार द्वारा दिखाए खाते को देख पता चला कि कई लोगों पर उसकी लेनदारी थी और कइयों को रुपए भी वापस देने थे। उसने बताया कि सोने के दाम चढ़ने की वजह से उसे नुकसान हो रहा था।

थाना प्रभारी मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि लामाचौड़ निवासी महिला ने अपने पति के गायब होने पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बताया कि उसका पति सर्राफा कारोबारी है। उस पर कुछ लोगों ने नकद रुपये और गहने गायब करने का आरोप लगाया था। उसकी स्कूटी लामाचौड़ में लावारिस हालत में मिली थी। ज्वैलर्स को तलाशने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही सीसीटीवी खंगाले गए। उसे दिल्ली से बरामद किया गया। थाना में लिखापढ़ी के बाद उसकी सुपुर्दगी उसकी पत्नी को दी गई।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जिन लोगों ने पैसे व जेवर गबन का आरोप लगाया था उन्हें बुलाकर कारोबारी से रूबरू कराया गया। कारोबारी ने जिनके पैसे व जेवर हैं उन्हें वापस करने के लिए हामी भरी है। गबन व ठगी जैसी बात सामने नहीं आई है। सर्राफा ने यह भी बताया कि सोने के रेट अचानक से बढ़े और उसने जो ज्वैलरी बनाने के लिए पैसा लिया था उसमें उसे नुकसान हो रहा था।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.. देखें Video. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौला क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैट्री चोरी किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

    रिसोर्ट के गेट पर की हवाई फायरिंग, जिलाधिकारी ने किया शस्त्र लाइसेंस निरस्त…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में ड्यूटी पर तैनात गार्ड एवं रिसेप्शन स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा…