महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक, गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा……

Spread the News

हल्द्वानी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित किए जाने को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।

बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई थी बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जिसके अनुसार 26 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे रामलीला ग्राउंड से शहीद चौक तक प्रभात फेरी, 7:30 बजे ओपन क्रॉस कंट्री रेस महिला पुरुष, 8:30 बजे माल्यार्पण, 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं 11:30 बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा। साथ ही मार्च पास्ट सलामी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में हेमंत सिंह बगड़वाल पूर्व अध्यक्ष,एन०बी० गुणवंत, गणेश भट्ट, समस्त पार्षदगण, आई०पी० पन्त, डॉक्टर मनोज काण्डपाल,नवल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…