पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, पुलिस पर फायरिंग कर भागने की फिराक में था शातिर

Spread the News

हरिद्वार। मंगलौर पुलिस ने आज सुबह नहर पटरी पर एक संदिग्ध काली क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सवार बदमाशों ने न सिर्फ गाड़ी वापस मोड़ी बल्कि पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करते हुए बदमाशों को आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। गोलीबारी में पुलिस की सरकारी गाड़ी का शीशा चीरती हुई गोली निकल गई, जिससे ड्राइवर बाल-बाल बचा।

घायल बदमाश की पहचान विशाल उर्फ काकू निवासी मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर उत्तराखंड और यूपी समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कोतवाली मंगलौर में धारा 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 312 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दूसरे फरार साथी की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…