काठगोदाम बायपास मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम, रानीबाग और गुलाबघाटी क्षेत्र में जाम की समस्या को दूर करने के लिए गोलापुल से अमृतपुर तक 3.5 किमी लंबे दो लेन बायपास मार्ग के निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय में बैठक कर PWD, NH और NHAI के महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग भवाली खंड के अधिशासी अभियंता से बायपास सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण में आ रही आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण करें और प्रस्ताव शासन को भेजें।

  • Related Posts

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…

    ‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

    Spread the News

    Spread the Newsएबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ…