हल्द्वानी: नाबालिग युवतियों के लापता होने से मचा हड़कंप! परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अलग अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की गई है। जिसके बाद अलर्ट मोड में आई पुलिस ने किशोरियों कि तलाश शुरू कर दी है।

यहां मुखानी और बनभूलपुरा थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता एक किशोरी ने अपने परिजनों के नाम चिट्ठी भी लिख छोड़ी है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थानाक्षेत्र का पहला मामला 20 जून का है। कठघरिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 20 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी गायब हो गई। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

वहीं दूसरे मामले में कमलुवागांजा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 21 जून की सुबह उनकी 16 वर्षीय भांजी घर से निकली और लौट कर नहीं आई। तलाश शुरू की और जब नहीं मिली तो लौट कर घर पहुंचे। घर में उन्हें भांजी का लिखा एक पत्र मिला। इसमें उसने लिखा कि मेरे पापा मुझे प्यार नहीं करते हैं इसलिए मैं घर छोड़कर जा रही हूं।

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

वहीं तीसरे मामले में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी लाइन नंबर 8 निवासी एक व्यक्ति के घर में बच्च्चों की देखभाल करती है। बीती 21 जून को रात 8 बजे उनकी बेटी उक्त व्यक्ति के घर से निकली और उन्हें बताया कि वह घर जा रही है, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…