ऊधमसिंहनगर: विधायक के भतीजे के अपहरण का प्रयास, खुद को घिरता देख भागे बदमाश…… 

Spread the News

जसपुर। विधायक के भतीजे का अपहरण का प्रयास कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश भतीजे को छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। पीड़ित द्वारा कई अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम निवारमंडी निवासी विधायक के भतीजे अंशु चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में पृथ्वीराज चौक पर खड़ा था, तभी हूटर बजाती कार गांव में आई। उसने कार को रोक कर हूटर बजाने और गांव में इस तरह घुसने की वजह जाननी चाही तो उसमें बैठे बदमाशों ने उसे इशारे से अपने पास बुलाया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कार सवार बदमाशों ने उसे कार के अंदर खींच लिया। वह आधा कार के बाहर लटका हुआ था। बदमाशों ने कार तेज कर दी और जान से मारने की धमकी देकर गालियां देने लगे।

पीड़ित ने बताया कि उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों ने बाइक से कार का पीछा करके बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश उसे गांव के बाहर कार से धक्का देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। प्रथम दृष्टया मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…