हल्द्वानी: ज्योति मेर की हत्या का मामला गरमाया, पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे आक्रोशित लोग, एसएसपी को हटाए जाने की मांग……..

Spread the News

हल्द्वानी। ज्योति मेर की हत्या के मामले में घटना के 18 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहाड़ी आर्मी ने बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भारी संख्या में पहुंचे पहाड़ी आर्मी के सदस्यों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन के बाहर जोरदार नारेबाजी कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसएसपी को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस न्याय के लिए आंदोलित जनो के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने पुलिस के अपराधियों को पकड़ने की जगह न्याय पाने की गुहार लगा रहे लोगों के साथ किये गये अभ्रदता पर भी आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के जल्द आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

इस दौरान एसिसटेंट कमांडेंट आरपी सिंह, हिमांशु शर्मा,राजेंद्र कांडपाल, दीपा पाण्डेय, प्रेमा मेर, कविता जीना, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी दीपा पांडे, दीप पाण्डेय, सुरेश गैंडा , गिरीश पंत, प्रदीप कोठारी, जी आर टमटा, महेश जीना, वीर सिंह बिष्ट, आयेंन्द्र शर्मा, कंचन पतलिया, हेमंत सिंह मेर, हरेन्द्र राणा, जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल, जिला महामंत्री राजेंद्र राजेंद्र कांडपाल, सूबेदार मेजर दिनेश जोशी, फौजी कमलेश जेठी, युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी, पंडित विशाल शर्मा, दीपा पांडे, कमलेश खंडूरी, इंजीनियर गोकुल मेहरा, दीपक चंद गोस्वामी, कैलाश डालाकोठी, पवन सिंह जाला, प्रेमा मेर, हेमा कबडवाल, विनोद भट्ट, गीता, कविता जीना, बबीता जोशी, कंचन रौतेला, मदन लोहिया, भावना , नीमा बिष्ट, मोंटी बोहरा, हरेद्र राणा विजय भंडारी, हेमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…