उत्तराखंड हल्द्वानी: क्षतिग्रस्त चोरगलिया मार्ग के नीचे नदी में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the News

हल्द्वानी। गौला पुल के निकट क्षतिग्रस्त चोरगलिया मार्ग से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार लगभग 8:00 बजे पुलिस को क्षतिग्रस्त मार्ग के नीचे गौला नदी में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। प्रथम दृश्या युवक की मौत क्षतिग्रस्त मार्ग से गिरने के कारण हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है,अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग को प्रशासन द्वारा अब तक ठीक नहीं किया गया है। सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कुछ बांस लगा दिए गए हैं, जिन्हें फांद कर लोग सड़क के टूटे हुए हिस्से की और चले जाते हैं। रात को मार्ग पर लाइट की भी उचित व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है। लोगों ने जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाने के साथ साथ मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…