उत्तराखंड हरिद्वार : रेलवे लाइन पर मिला महिला—पुरुष का शव, आत्महत्या की आशंका

Spread the News

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।रविवार दोपहर भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर दो शव देखे। उन्होंने तुरंत ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई पहचान पत्र, सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला, जो मृतकों की पहचान या घटना के कारणों को स्पष्ट कर सके। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, क्योंकि दोनों शव एक साथ मिले और ट्रेन की चपेट में आने के संकेत मिले हैं। फिर भी, पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

ज्वालापुर पुलिस ने स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत संपर्क करें।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…