गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध मौत, सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता परेशान….

Spread the News

चंपावत। इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मैनेजर पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना का असर रुद्रपुर और काशीपुर में भी देखने को मिला, जहां इंडेन गैस एजेंसियों का संचालन प्रभावित रहा। रुद्रपुर में एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलेंडरों की सप्लाई दिनभर पूरी तरह बंद रही। बाहर लगाए गए सूचना पत्र में मैनेजर की मृत्यु के कारण कार्यालय बंद रहने की जानकारी दी गई।

वहीं काशीपुर स्थित इंडियन गैस कार्यालय में भी कर्मचारियों ने बाहर बोर्ड लगाकर इस घटना का जिक्र करते हुए सप्लाई रोक दी। अचानक गैस वितरण ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन एजेंसी बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    पकड़ा गया महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ, रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से रानीबाग क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बने आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। जंतवाल गांव में विभाग द्वारा लगाए…

    शासन ने स्कूलों की समय-सारिणी में किया बदलाव, देखें आदेश……..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत, अब स्कूल गर्मी में…