बिजनेस पार्टनर संग होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध मौत, कैंची धाम जाने के लिए आए थे साथ….

Spread the News

रुद्रपुर। शहर के एक फाइव स्टार होटल में गुरुवार को बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौका मुआयना कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली निवासी 40 वर्षीय ज्योति शर्मा दिल्ली में छतरपुर इलाके के रहने वाले अमित के साथ पार्टनरशिप में मिलकर एक रेस्टोरेंट चलाती थीं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों मंगलवार रात कैंची धाम जाने के लिए दिल्ली से निकले थे। दोनों बुधवार तड़के करीब 3 बजे रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अमित ने होटल के रिसेप्शन पर पहुंचकर महिला के बेहोश होने की जानकारी दी और मेडिकल हेल्प मांगी।

इस पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने अमित से पूछताछ भी की है। पुलिस ज्योति के परिजनो के रुद्रपुर पहुंचने का इंतजार कर रही है और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने की उम्मीद है। बकौल पुलिस, मौत के कारणों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के हुए तबादले….. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। सूत्रों के मुताबिक तीन थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला हुआ हैं। बुधवार देर रात एसएसपी…

    जेल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपेरशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा के कटक की जिला जेल से न्यायिक…