सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का आईआईटी जेईई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के प्रख्यात सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आईआईटी जेईई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल तथा परिजनों का नाम रोशन किया है। इंटर के छात्र शौर्य कत्युरा ने 97.38 तथा भावेश जोशी ने 91.11 परसेंटटाइल अंक हासिल किए हैं।

छात्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन के एससी मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी, नीमा पाण्डेय, वरिष्ठ कोर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, आईडी जोशी, प्रकाश शर्मा, एसएस कपकोटी, कोमल बिष्ट, मंजू जोशी समेत तमाम शिक्षकों ने छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

  • Related Posts

    खराब सड़क पर बस को पास देने के दौरान खाई में गिरी पिकअप, पांच घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूर्व में भी खस्ताहाल सड़कों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बहुत से लोग अपनी…

    कालाढूंगी में लड़ाई-झगड़े के दौरान चली थी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज…