इंस्पिरेशन स्कूल की बेटी बनी न्यायिक अधिकारी, विद्यालय और परिचितों में खुशी की लहर…

पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का मान, छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र

हल्द्वानी। कभी इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हेड गर्ल बनकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने वाली रुचिका भट्ट अब न्यायिक सेवा में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने न्यायिक सेवा के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। शुक्रवार को काठगोदाम स्थित विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में रुचिका का सम्मान कर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया।

अपने पिता खजान भट्ट के साथ विद्यालय पहुंचीं रुचिका का संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक बल्यूटिया, अध्यक्ष डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रमुख (योजना) आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

पुराने परिसर में नई उपलब्धि के साथ लौटीं रुचिका

रुचिका भट्ट वर्ष 2014 में इसी विद्यालय की हेड गर्ल रह चुकी हैं। वह विद्यालय की बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य भी थीं। विद्यार्थी जीवन में जिस विद्यालय में उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया, उसी संस्थान में न्यायिक सेवा के लिए चयनित होने के बाद उनकी वापसी विद्यार्थियों के लिए खास रही। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

समारोह में रुचिका ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन, एकाग्रता और अनुशासन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान रुचिका ने विद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया और शिक्षा, खेल एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में संस्थान की प्रगति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक समन्वयक मनमोहन जोशी ने किया।
रुचिका की उपलब्धि से विद्यालय परिवार ने गर्व जताते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Advertisement
  • Related Posts

    मुखानी दुष्कर्म मामले में SSP का सख्त एक्शन, 6 घंटे में ITI गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार…

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार युवक पुलिस की गिरफ्त में, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली कार्रवाई की कमान हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ…

    छात्र संघ प्रत्याशी सहित चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस…

    होटल में वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, एसपी सिटी ने दो टीमें कीं गठित हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय…