एसएसपी की सख्त कार्रवाई, 3 मजदूरों को रौंदने वाला पुलिस कर्मी निलंबित……. 

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास नशे में वाहन चलाकर तीन मजदूरों को रौंदने वाले पुलिस कर्मी राकेश बोरा के खिलाफ SSP मंजूनाथ टीसी द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश है कि पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…