गल्ला मंडी में हुए डबल मर्डर का एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी ने किया सनसनीखेज खुलासा…

Spread the News

हल्द्वानी। गल्ला मंडी में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पुलिस को गल्ला मंडी क्षेत्र में एक युवक और युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० ने खुद घटनास्थल का मुआयना कर हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित कर घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।

मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नंबर 52/2026 धारा 103 (1) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं, भौतिक साक्ष्य के आधार पर सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर उक्त सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आरोपी मृतका के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व० उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष

2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष

3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्वा) नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड घानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष

4. दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष,

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

आपराधिक इतिहास- गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व० उमेश सिंह नि० वसुन्धरा कालोनी घान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में अभियोग दर्ज है।

  • Related Posts

    घास लेने गई महिला को हिंसक पशु ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। देवभूमि में मानव वन्य जीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों नैनीताल जिले में ही वन्यजीवों के हमले में कई महिलाओं के मारे…

    गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की हत्या, इलाके में सनसनी…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गल्ला मंडी क्षेत्र में युवक युक्ति का सब बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह मंडी में काम पर पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने एक…