स्मार्ट मीटर है स्मार्ट लूटर”- ललित जोशी,बड़े हुए विद्युत बिलों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध….

Spread the News

हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों लोगों ने स्मार्ट मीटर और बड़े हुए विद्युत बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बड़े हुए बिलों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्मार्ट मीटर पर बढ़ते विरोध के बीच मुख्यंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर स्वेच्छा से लगाने की बात पर पूर्व मेयर प्रत्यासी ललित जोशी ने कहा की सरकार खाली बयान देकर मामले की लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा की अगर मीटर वास्तव में स्वेच्छा से लगेंगे तो सरकार जीओ जारी करे अन्यथा इस प्रक्रिया के ख़िलाफ़ मुहिम जारी रहेगी।

इस दौरान भागीरथी बिष्ट, हेमंत बगढ़वाल, मनोज खुलवे, दीप चंद्र पाठक, विवेक भट्ट,राधा आर्या,विनोद कुमार पिन्नु, लीला कांडपाल,करन नेगी,अर्जुन बिष्ट,मेहुल शाह, लीला कांडपाल, सार्थक रस्तोगी,संजय किरौला, महेश कांडपाल, मयंक भट्ट, लाल सिंह पंवार,दिग्विजय चौहान, विवेक मिश्रा, मयंक गोस्वामी, हेमू रंगवाल आदि लोग उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी,जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून…

    बिना अनुमति एवं मानकों के विपरीत, 94 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटवाए……..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार के…