बिना अनुमति एवं मानकों के विपरीत, 94 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटवाए……..

Spread the News

हरिद्वार। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले शहर क्षेत्र से 31 एवं देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटाए जाने की कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानको का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित व्यक्तियों / प्रबंधकों / समितियां को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक भी किया गया।

साथ ही उपस्थित लोगों को स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी,जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून…

    स्मार्ट मीटर है स्मार्ट लूटर”- ललित जोशी,बड़े हुए विद्युत बिलों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों लोगों ने स्मार्ट मीटर और बड़े हुए विद्युत बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन…