प्रयागराज में संतों के अपमान के खिलाफ कांग्रेस का मौन उपवास…… 

Spread the News

हल्द्वानी। प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित अन्य साधु-संतों एवं संन्यासियों के साथ हुई अमर्यादित एवं निंदनीय बदसलूकी के खिलाफ रविवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस द्वारा प्राचीन राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला के प्रांगण में दो घंटे का मौन उपवास रखा गया। कांग्रेसजनों ने पूर्ण श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ मौन उपवास कर सनातन धर्म, संत समाज एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। मौन उपवास का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।

विधायक सुमित ने माघ मेले जैसे पावन आयोजन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित साधु-संतों के साथ हुई बदसलूकी को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि संत समाज सदैव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और सनातन धर्म की आत्मा हैं। उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आज का मौन उपवास किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज के सम्मान और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए रखा गया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने एक स्वर से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सहित भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की बात कही।

मौन उपवास मे महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमन्त बगड़वाल, एन बी गुणवंत, विनोद कुमार(पन्नू), इंदर पाल आर्य, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, गोविंद बगड़वाल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, राजो टंडन, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मुकुल बलुटिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…