उत्तराखंड हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ निकाली मौन आक्रोश पद यात्रा

Spread the News

हल्द्वानी। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जनता में रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को इसके खिलाफ हिंदू एकता मंच के तत्वाधान में मौन आक्रोश एकता संदेश पद यात्रा गई। बुद्ध पार्क से शुरू होकर यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए पटेल चौक स्थित बेलवाल पार्क में  सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ किए जाने के बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित 200 से अधिक लोग शामिल रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ भरी संख्या में पुलिस मौजूद रही। यात्रा के दौरान गिरीश चंद्र, जीवन विष्ट, दिनेश फूलारा, तन्मय पांडे, चंदन विष्ट, रविंद्र सिंह, सचिन शाह, मनोज तिवारी, कमला विष्ट, हरिप्रिया पांडे, उमेश मौर्य, कमला बिष्ट, हेमेंद्र रावत, गोविंद बिष्ट, जानकी कांडपाल, नवीन चंद्र पांडे, गणेश भट्ट सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…